Home » Blog » डीएम सोनिका ने किया औचक निरिक्षण, ब्लॉक रायपुर में मचा हडकम्प, फील्ड कर्मचारियों से वीडियो कॉल पर किया सम्पर्क

डीएम सोनिका ने किया औचक निरिक्षण, ब्लॉक रायपुर में मचा हडकम्प, फील्ड कर्मचारियों से वीडियो कॉल पर किया सम्पर्क

by riya tomar
देहरादून : डीएम सोनिका ने विकासखंड रायपुर का औचक निरिक्षण किया। जिलाधिकारी के औचक निरिक्षण से ब्लॉक कार्यालय में हडकम्प मच गया। डीएम सोनिका ने उपस्थित फील्ड र्मचारियों से वीडियो कॉल पर जानी उनकी लोकेशन। एक कार्मिक से सम्पर्क नही होने पर उसकी एक दिन की सीएल को लगाया गया। डीएम सोनिका ने अव्यवस्थाओं को लेकर चेतावनी दी। जिलाधिकारी सोनिका ने रायपुर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्तिथि पंजिका का  अवलोकन करते हुए कर्मचारियों बुलाकर जांची उपस्थिति। फील्ड पर गए कार्मिकों की वीडियो कॉल कर जांची फील्ड की उपस्थिति।