Home » Blog » केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड को 815.71 करोड़ रुपये की धनराशि की जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त

केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड को 815.71 करोड़ रुपये की धनराशि की जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त

by riya tomar
देहरादून : आगामी त्योहारी सीजन एवं नववर्ष के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण राशि (tax devolution)की अतिरिक्त क़िस्त जारी की है। उत्तराखंड को इस मद में 815.71 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। केंद्र सरकार ने राज्यों में विभिन्न सामाजिक कल्याण उपायों और बुनियादी ढांचागत विकास योजनाओं के लिए उक्त राशि जारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।