Home » Blog » कोटद्वार : आमपड़ाव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोटद्वार : आमपड़ाव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by riya tomar

कोटद्वार : नगर के आम पड़ाव में आज एक महिला द्वारा आत्महत्या कर ली गई। जानकारी के अनुसार रानी देवी उम्र 40 वर्ष ने आज दोपहर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों के अनुसार घरेलू झगड़े से परेशान होकर महिला ने आज फांसी लगा ली। यह घटना दिन के लगभग 2:30 बजे की है। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बेटी ने दरवाजा खटखटाया, कोई आवाज नही आने पर दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की गई। जिसके बाद ग्राइंडर मशीन द्वारा दरवाजे को कटवाया गया और अंदर महिला फंदे से लटकी मिली। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ओर जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।