Home » Blog » डीएम नितिका खण्डेलवाल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विकासखण्ड नरेंद्रनगर का किया स्थनीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीएम नितिका खण्डेलवाल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विकासखण्ड नरेंद्रनगर का किया स्थनीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by riya tomar

टिहरी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) टिहरी गढ़वाल ने किया नरेंद्रनगर ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण। आज शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) नितिका खण्डेलवाल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विकासखण्ड नरेंद्रनगर का स्थनीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र में सभी बूथ, स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, डिस्पैच सेंटर और जलपान आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान आरओ नरेंद्रनगर विजय देवराडी, बीडीओ श्रुति वत्स सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।