Home » Blog » भारी बारिश के अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के स्कूलों में अवकाश

भारी बारिश के अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के स्कूलों में अवकाश

by riya tomar

 

देहरादून : भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 4 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के अलर्ट को देखते हुए संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु प्रदेश के तीन जिलों नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। जबकि, पिथौरागढ़ जिले के तीन विकासखण्डों डीडीहाट, धारचूला एवं मुनस्यारी के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।