Home » Blog » SSC परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, नैनीताल पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

SSC परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, नैनीताल पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

by riya tomar

नैनीताल : हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले एक सुनियोजित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गिरोह आगामी एसएससी परीक्षा को निशाना बनाकर नकल कराने की योजना पर काम कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में बड़ी सफलता मिली। आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने बताया कि यह गिरोह तकनीकी उपकरणों की मदद से परीक्षा प्रणाली को प्रभावित करने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इससे जुड़े अन्य सहयोगियों और राज्यों में फैले लिंक का भी पता लगाया जा सके।