Home » Blog » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले वीरेन्द्र सिंह सामंत ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले वीरेन्द्र सिंह सामंत ने की मुलाकात

by riya tomar

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में माउंट एवरेस्ट में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले चंपावत निवासी वीरेन्द्र सिंह सामंत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वीरेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि हाल ही में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत भारतीय सेना और एनसीसी कैडेट्स के वीर पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की थी। जिसमें एन.सी.सी दल में चंपावत निवासी अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र सिंह सामंत भी थे।