Home » Blog » स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी दीपम सेठ ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी दीपम सेठ ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

by riya tomar

देहरादून : स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस  महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ एवं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ प्रदान कर सभी को बधाई दी।

अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने कहा- ” स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।सबसे पहले मैं आज पदक और साम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहूंगा।

इस वर्ष हमारे समक्ष कई महत्वपूर्ण चुनौतियां रहीं, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी प्रकरण, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, विभिन्न वृहद आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु टेक्नोलॉजी का प्रयोग, साइबर स्पेस की लगातार मॉनिटरिंग, प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य तथा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही- आपके अथक परिश्रम और प्रयास से हमने इन सभी क्षेत्रों में  कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित की। मुझे विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी निष्ठा और साहस के साथ राज्य की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना योगदान देते रहेंगे।

इस अवसर पर वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन / अभिसूचना एवं सुरक्षा सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक सहित पुलिस मुख्यालय समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।