Home » Blog » उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

by riya tomar

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक (23 से 27 अगस्त) भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। चेतावनी मुख्य रूप से देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

प्रशासन ने नदियों और नालों के किनारे जाने से परहेज करने तथा आपात स्थिति में पुलिस और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। यात्रियों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करने की हिदायत दी गई है।प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए रेस्क्यू टीमें तैयार रखी गई हैं।