Home » Blog » श्रीनगर में अलकनंदा का जल स्तर बढ़ा, हाईवे पर पहुंच पानी

श्रीनगर में अलकनंदा का जल स्तर बढ़ा, हाईवे पर पहुंच पानी

by riya tomar

पौड़ी : जनपद के श्रीनगर स्थित बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ में दो जगह यातायात अवरुद्ध है। जो भी वाहन श्रीनगर से रुद्रप्रयाग जा रहे हैं उनको फरासू के निकट सुरक्षित जगह पर रोका जा रहा है। कुछ वाहनों को कालियासौड़ पुलिस चौकी पर भी रोका गया है।

इसके अलावा हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गोवा बीच में अलकनंदा नदी का जल स्तर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक आ गया है। जिससे सड़क जलमग्न हो गयी है। इसके अतिरिक्त धारी देवी के मंदिर क्षेत्र में भी अलकनंदा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर को बंद करवा दिया गया है। मंदिर के अगल-बगल जो प्रसाद की दुकानें थी, उनमें पानी भर गया है और उन्हें भी बंद करवा करवा दिया गया है। जल पुलिस तथा स्थानीय पुलिस भक्तों व आसपास मौजूद अन्य लोगों को सतर्क रहने हेतु लगातार अनाउंसमेंट कर रही है।