Home » Blog » सगवाडा गांव पर फिर टूटा आपदा का कहर

सगवाडा गांव पर फिर टूटा आपदा का कहर

by riya tomar

गोपेश्वर (चमोली)। थराली ब्लॉक के सगवाडा गांव पर फिर आपदा का कहर टूट पड़ा है। इसके चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। आपदा की जद में आए सगवाडा गांव में फिर आपदा का कहर टूट पड़ा है। बादल फटने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बादल फटने की इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मची रही। पानी के तेज बहाव और मलवे के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों किसी तरह सुरक्षित स्थानों पर भाग कर जान बचाई।