Home » Blog » बलि चढ़ाने के बाद खायी बकरे की आंख, गले में आंख अटकने से हुई मौत

बलि चढ़ाने के बाद खायी बकरे की आंख, गले में आंख अटकने से हुई मौत

by riya tomar

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पर्री में अजीबोगरीब वाक्या हुआ। यहां एक शख्स ने बकरे की आंख खा ली। ये आंख उसके गले में जा फंसी। उससे सांस लेने में तकलीफ हुई। फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ये वाक्या रविवार को हुआ। यहां रहने वाले ग्रामीणों ने प्रसिद्ध खोपा धाम में बकरे की बलि दी थी। इसके बाद बकरे के मांस पकाया। इस दौरान 50 साल के बागर साय ने बकरे की आंख खा ली, जिससे उससे दिक्कत होने लगी। दरअसल, बकरे के मांस के साथ उसकी आंख को भी पका लिया गया था। ऐसा क्यों किया गया, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन इसके बाद ये हादसा हुआ। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। सवाल ये भी है कि बकरे को काटने के बाद उसके मांस को अलग करते वक्त आंख क्यों पकाई गई?