Home » Blog » लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूड़ी ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूड़ी ने दिया इस्तीफा

by riya tomar

देहरादून : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूड़ी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। सवाल यह है कि आखिर मनीष खंडूड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? सवाल उठ रहै हैं क्या वो पार्टी भी छोड़ देंगे या फिर कांग्रेस उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मनीष खंडूड़ी भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सच क्या है यह तभी पता चल पाएगा, जब मनीष खंडूड़ी खुद सच्चाई बताएंगे।