Home » Blog » चमोली : विष्णुगाड़ पीपलकोटी परियोजना स्थल पर चट्टान से गिरा मलबा!

चमोली : विष्णुगाड़ पीपलकोटी परियोजना स्थल पर चट्टान से गिरा मलबा!

by riya tomar

चमोली : चमोली जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हेलंग में अलकनंदा नदी के किनारे निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डाइवर्जन साइट पर अचानक एक विशाल चट्टान से लबा गिरने लगा। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मौके परमजदूर काम कर रहे थे।

यह घटना उस समय हुई जब डाइवर्जन निर्माण कार्य चल रहा था। हालांकि, जो वीडियो सामने आया है, उसमे कोइ मजदूर नजर नहीं आ राहा है। एक व्यक्ति चट्टान से दूर नजर आ रहा है, जो अफरा-तफरी में फोन पर बात करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टी भी नहीं हुई है।