Home » Blog » धराली आपदा : अंतिम फोन कॉल, पापा…हम बचेंगे नहीं

धराली आपदा : अंतिम फोन कॉल, पापा…हम बचेंगे नहीं

by riya tomar

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली आपदा ने कई परिवारों को बिखेर दिया है। 5 अगस्त को दोपहर में अपने बेटे से आखिरी बार बात होने के बाद से नेपाल के रहने वाले विजय और उनकी पत्नी काली देवी अपने छह बच्चों और 26 अन्य साथियों की तलाश में बेचैन हैं। उनके बेटे ने फोन पर कहा था, “पापा, हम बचेंगे नहीं, नाले में बहुत पानी आ गया है।” इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। विजय और काली देवी भटवाड़ी हेलीपैड पर अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें हेलिकॉप्टर से धराली ले जाया जाए ताकि वे अपने लापता बच्चों की तलाश कर सकें।