Home » Blog » डीएम संदीप तिवारी व एसपी सर्वेश पंवार ने लिया मतगणना स्थल का जायजा

डीएम संदीप तिवारी व एसपी सर्वेश पंवार ने लिया मतगणना स्थल का जायजा

by riya tomar

गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी तथा पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मतगणना केंद्रों का जायजा लिया।

गुरूवार को मतगणना के दौरान डीएम तिवारी तथा एसपी पंवार ने दशोली ब्लॉक के मतगणना स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सुरक्षा, बेरिकेटिंग, सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।

डीएम तिवारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा मतगणना हेतु समुचित सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। इससे मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई। इस दौरान एसपी पंवार ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना पास के मतगणना स्थल पर जाने नहीं दिया जाना चाहिए।