Home » Blog » ऑपरेशन कालनेमि : एसपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी का सख्त एक्शन जारी, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

ऑपरेशन कालनेमि : एसपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी का सख्त एक्शन जारी, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

by riya tomar
  • SP GRP तृप्ति भट्ट के कड़क नेतृत्व में लगातार सफलता हासिल करती जीआरपी
  • “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत पकड़े 05 कालनेमि
  • पूरे उत्तराखंड में जीआरपी पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, कुमाऊं एवं गढ़वाल जीआरपी क्षेत्रांतर्गत पकड़े गए साधु का भेष बनाकर घूमने वाले
  • जीआरपी पुलिस द्वारा 05 कालनेमियों के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई
  • हरिद्वार से दो एवं काठगोदाम से तीन कालनेमि दबोचे, अभियान लगातार जारी
  • रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेन में साधु का भेष बनाकर, भीख मांगते व घूमते थे, सत्यापन कार्रवाई में नहीं दिखा पाए कागजात

हरिद्वार : एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है। कप्तान तृप्ति भट्ट के एक आदेश पर पूरे उत्तराखंड में जीआरपी क्षेत्रांतर्गत एकसाथ चले अभियान “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत जीआरपी ने पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पहचान छुपा कर अथवा फर्जी अभिलेखों के आधार पर किए जा रहे अपराधों के विरूद्ध चलाए गए इस अभियान में थाना जीआरपी हरिद्वार एवं काठगोदाम को सफलता हासिल हुई है। ऑपरेशन कालनेमी के दृष्टिगत संदिग्धों एवं साधु के भेष में घूमने वाले व्यक्तियों के आधार कार्ड आदि सत्यापन के तहत चैक किए गए जिसपर 05 संदिग्ध व्यक्तियों “कालनेमि” को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई की गई।