Home » Blog » उत्तराखंड में अगले पांच दिन हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले पांच दिन हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

by riya tomar

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 18 से 22 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस अवधि में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा।

  • 18 अगस्त को पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में आकाशीय बिजली और तेज बारिश का दौर चल सकता है।
  • 19 अगस्त को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की आशंका है।
  • 20 और 21 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चम्पावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 22 अगस्त को पर्वतीय जिलों और उधमसिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।