Home » Blog » आईएएस डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने धराली-हर्षिल आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश

आईएएस डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने धराली-हर्षिल आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश

by riya tomar

उत्तरकाशी : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उत्तराखंड शासन डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट आज प्रातः स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचे। धराली,हर्षिल आपदा घटना क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं,सड़क,विद्युत,पेयजल, संचार,आदि क्षतिग्रस्त अवसरंचनाओं के पुनर्स्थापना से सम्बंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए धराली में राहत टीमों का जाने का सिलसिला लगातार जारी है। स्मार्ट कंट्रोल रूम में एडीएम मुक्ता मिश्र,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं आदि मौजूद है।