Home » Blog » चमोली : गौचर में भू-स्खलन से 8 आवासीय भवनों पर खतरा, सड़क अवरुद्ध, प्रशासन मौके पर

चमोली : गौचर में भू-स्खलन से 8 आवासीय भवनों पर खतरा, सड़क अवरुद्ध, प्रशासन मौके पर

by riya tomar

गौचर : चमोली जिले के गौचर नगर पालिका क्षेत्र के बसंतपुर मोहल्ले में रविवार की रात्रि को हुई भारी बारिश से भू-स्खलन के कारण आवासीय भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। गौचर पालिका क्षेत्र के पॉलिटेक्निक मार्ग पर बसंतपुर मोहल्ले में रविवार की रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण सोमवार की सुबह आवासीय भवन के निचले हिस्से में भारी भू-स्खलन हो गया है। इसके मलबे से सड़क मार्ग भी अवरूद्ध हो गया है। भू-स्खलन के कारण मनीष कुमार, राकेश कुमार, पकज कुमार, राजेन्द्र लाल, मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, शयाम लाल, पृदीप कुमार के आवासीय भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि भवनों के आगे आंगन में भारी दरारें आ गई है। इससे आवासीय भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से भू-धंसाव के रोकथाम किए जाने की मांग की है। हालांकि तहसील प्रशासन की ओर से मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन को मौके पर भेज दिया है। भरोसा दिलाया है कि जल्द ही परिवारों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।