Home » Blog » मनसा देवी हादसा : पीड़ितों के साथ है सरकार, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मनसा देवी हादसा : पीड़ितों के साथ है सरकार, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

by riya tomar

हरिद्वार : मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “यह एक अत्यंत हृदय विदारक हादसा है। सरकार घायलों के उपचार और मृतकों के परिजनों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। पूरा प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।” मुख्यमंत्री ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं ताकि हादसे के कारणों की गहराई से पड़ताल हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। धामी ने संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।