Home » Blog » पौड़ी गढ़वाल : भारी बारिश का “ऑरेंज अलर्ट”, 05 अगस्त को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किये आदेश जारी

पौड़ी गढ़वाल : भारी बारिश का “ऑरेंज अलर्ट”, 05 अगस्त को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किये आदेश जारी

by riya tomar

 पौड़ी : भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 04 अगस्त, 2025 की प्रातः 9.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05 अगस्त, 2025 को जनपद गढ़वाल हेतु ऑरेन्ज अलर्ट जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मद्देनज़र जनपद अन्तर्गत छात्र– छात्राओं की सुरक्षा हेतु 05 अगस्त,2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।