Home » Blog » विष्णुगाड़ पीपलकोटी परियोजना स्थल पर गिरी चट्टान, डाइवर्जन का चल रहा है काम

विष्णुगाड़ पीपलकोटी परियोजना स्थल पर गिरी चट्टान, डाइवर्जन का चल रहा है काम

by riya tomar

चमोली: चमोली जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हेलंग में अलकनंदा नदी के किनारे निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डाइवर्जन साइट पर अचानक एक विशाल चट्टान टूट कर गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मौके परमजदूर काम कर रहे थे। यह घटना उस समय हुई जब डाइवर्जन निर्माण कार्य चल रहा था। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है।