Home » Blog » सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

by riya tomar

​दशौली। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को ग्राम सरतोली में एक जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि रावत ने महिलाओं को उनके अधिकारों और ‘घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005’ की बारीकियों से अवगत कराया।

​क्षेत्रीय सुपरवाइजर शिवदेई देवी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जबकि केस वर्कर सोनी भंडारी ने साइबर क्राइम से बचाव और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट, REAP परियोजना के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनीता व अंजू रावत सहित महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों की भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।